रायबरेली-केंद्रीय बल के जवानों ने गांव में जाकर किया पौध रोपण , पर्यावरण के लिए किया प्रेरित

रायबरेली-केंद्रीय बल के जवानों ने गांव में जाकर किया पौध रोपण , पर्यावरण के लिए किया प्रेरित

-:विज्ञापन:-


       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को गंगा के कटनी क्षेत्र में स्थित गांव कोटरा बहादुरगंज में पहुंचकर पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। केंद्रीय बल के जवानों ने ग्रामीणों से पेड़ों की महत्ता और उसके प्रभाव के बारे में बताते हुए उनसे पेड़ों की सुरक्षा का वचन भी लिया है ।
    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एनटीपीसी ऊंचाहार यूनिट के जवानों ने शुक्रवार को वन विभाग के सहयोग से गंगा के कटरी क्षेत्र में स्थित गांव कोटरा बहादुरगंज पहुंचकर गांव की परती पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया , इस दौरान सेवा के जवानों ने ग्रामीणों को पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का वचन भी लिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट अजय त्रिपाठी ने कहा की वन संपदा हमारी बड़ी धरोहर है ।इस संपदा की रक्षा की जिम्मेदारी यहां के रहने वाले लोगों की भी है। उन्होंने गांव के लोगों से कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसलिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर सहायक कमांडेंट आर.एस. सिरोही ,
इंस्पेक्टर रामसुरेश  सब इंस्पेक्टर महिला सुरभी झा ,विजलेंस हवलदार रणवीर सिंह,  वन विभाग से रामभिलाश मौर्या
व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।