रायबरेली-शीत लहरी से प्रभावित लोगो को राहुल गांधी ने किया याद - के.एल. शर्मा
रायबरेली-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ठंड से पीड़ित पात्र व्यक्तियों के मध्य कांग्रेस पार्टी रायबरेली की ओर से कम्बल वितरित किए। उत्तर प्रदेश में चल रही शीत लहरी के कारण तापमान काफी गिर गया है, जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में ठिठुक कर रह गये हैं। वैसे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है, जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है, परन्तु यह व्यवस्था नाकाफी देख सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर रिक्शा चालकों को जिला मुख्यालय तिलक भवन में कम्बल वितरित किये गये।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला, निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, राजकुमार दीक्षित, कल्याण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय,
वी.के. शुक्ला
मो.नं.: 7379420047

rexpress 