रायबरेली-जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली-जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजना जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई। 
          जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा से बाल अपराधों के लंबित वादों और केसों की जानकारी ली। निर्देश दिया कि बाल अपराधों के वादों को निस्तारण कराने की कार्यवाही शीघ्र कराई जाए। वादों को लंबित ना रखा जाए। 
          अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य ने कहा कि बच्चों की समय- समय पर काउंसलिंग भी कराते रहें। बाल अपराधों को गंभीरता से लिया जाए।
          बैठक में बाल संरक्षण, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम और बाल कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को बाल संरक्षण को प्राथमिकता देने और बच्चों के विकास के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, यूनिसेफ से मंडली सलाहकार, किशोर न्याय बोर्ड से मीनू श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति से पूनम सिंह, वन स्टॉप सेंटर से आस्था ज्योति, राज लक्ष्मी बाई सम्मान कोष से सारिका शुक्ला, श्रद्धा सिंह अर्चना सिन्हा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी, रिजवाना परवीन अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा,डिप्टी सीएमओ डॉ अशोक, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी,महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।