रायबरेली-अकीदत के साथ मनाई बकरीद ,ईदगाह में हुई विशेष नमाज ,अमन चैन व भाईचारे की दुआ हुई

रायबरेली-अकीदत के साथ मनाई बकरीद ,ईदगाह में हुई विशेष नमाज ,अमन चैन व भाईचारे की दुआ हुई

-:विज्ञापन:-


          रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली -सोमवार को क्षेत्र में ईद- उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह सात बजे खरौली रोड स्थित ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज में शामिल हुए।
     सामूहिक नमाज में अकीदतमंदों ने  प्रदेश और देश में अमन चैन शांति के लिए मुस्लिम समुदाय ने सामूहिक दुआ की और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान हिन्दू सहित सभी समाज के लोगों ने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के मो फारूक  ने बताया कि नगर की अलग अलग मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने बकरीद पर कुर्बानी के महत्व को बताया।

अमन चैन व भाईचारे का दिया संदेश
ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद अहमद के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुलतान ने बताया कि कुर्बानी के सबसे बड़े पर्व पर तीन दिन चलने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते है। देश व शहर में अमन चैन व भाईचारे का संदेश दिया गया।