Raibareli-जुआरी फार्महब के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Raibareli-जुआरी फार्महब के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट - अनुज कौशल

ज़ुआरी फार्महब द्वारा 21 फरवरी 2024 को सैदपुर गाज़ीपुर में अपने जय किसान जंक्शन पर  किसानों के लिए  मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर डा॰ अजय सिंह चौहान और एरिया मैनेजर श्री आलोक कुमार सिंह  द्वारा किया गया  इस  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किसानों और उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा जांच और दवा प्रदान करने के साथ-साथ जुआरी फार्महब लिमिटेड की सी एस आर गतिविधि   के तहत जंक्शनों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया ।  जुआरी फार्महब पिछले १०-१२  वर्षों  से  उत्तर प्रदेश सहित  पूरे भारत वर्ष में अपने रिटेल स्टोर जय किसान जंक्शन के माध्यम से  कृषकों को   नवीनतम तकनीक के साथ  उच्च गुणवत्तायुक्त संतुलित उर्वरक और अन्य आवश्यक विशेष पोषक तत्व प्रदान करके उनकी मिट्टी के स्वास्थ्य और फसल स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है।
इस  शिविर में वाराणसी से आये प्रतिष्ठित डॉ अमित गुप्ता  (जनरल फिज़िशियन ) और  नेत्र विशेषज्ञ डॉ आर के वर्मा ने अपनी सेवायें प्रदान कीं ।  शिविर में  पुरुषों सहित 200 से अधिक मरीज़ शामिल हुए। शिविर में विभिन्न बीमारियों/स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं और बच्चों को डॉक्टरों ने सलाह दी और निःशुल्क दवाएँ प्रदान कीं।
https://www.facebook.com/share/v/JyAbhbuf6XAWfFtU/?mibextid=oFDknk

डॉक्टरों ने न केवल किसानों के स्वास्थ्य की जांच की, बल्कि स्वच्छता और  स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता भी फैलाई। ग्रामीणों ने शिविर में पूरे मनोयोग से भाग लिया। इस कार्य में जंक्शन के स्टोर अधिकारी  श्री जॉनी कुमार भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहे