रायबरेली-महिला का नहाते फोटो खींचने के मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा जाने क्या,,,?

रायबरेली-महिला का नहाते फोटो खींचने के मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा जाने क्या,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

गैर समुदाय के युवक ने बेवा को प्रेमजाल में फंसाकर बनाया संबंध , अब महिला का पुनर्विवाह में बन रहा रोड़ा 

ऊंचाहार-रायबरेली-कस्बे से जुड़े एक गांव की बेवा महिला का नहाते समय फोटो खींचकर ब्लैक मेल करने के मामले में दूसरे दिन बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है । दरअसल पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए , अब महिला पुनर्विवाह करना चाहती है तो युवक उसे धमका रहा है और विवाह में रोड़ा बना हुआ है ।
   ज्ञात हो कि  शुक्रवार को महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर गैर समुदाय के युवक पर आरोप लगाया था कि उसने नहाते समय उसका फोटो खींच लिया है और अब संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है । इस मामले में शनिवार को जो सच सामने आया , उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया । पता चला कि महिला के पति की मौत के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर उससे संबंध बनाए । उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया है ।यही नहीं युवक ने महिला से चालीस हजार रुपए भी ले लिए है । इधर महिला सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से पुनर्विवाह करना चाहती है । यह जानकारी जब युवक को हुई तो उसने महिला को बर्बाद करने की धमकी दी और कहा कि यदि शादी की तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा । महिला ने इसी से परेशान होकर कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर दी थी । इस संवेदनशील मामले में पुलिस की भारी शिथिलता भी सामने आई है । पुलिस के सामने सच आने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है । कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि महिला और युवक के बीच पैसे के लेनदेन का मामला है ।