रायबरेली-मामूली विवाद निपटारे के लिए दरोगा ने मांगे पांच हजार , न देने पर पीड़ित को दी यातनाएं

रायबरेली-मामूली विवाद निपटारे के लिए दरोगा ने मांगे पांच हजार , न देने पर पीड़ित को दी यातनाएं

-:विज्ञापन:-



       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली अपराध नियंत्रण और न्याय के पालन का नहीं अवैध वसूली का अड्डा बन गई है। मामूली विवाद में सुलह करने के नाम पर कोतवाली के एक दरोगा ने पीड़ित से पांच हजार मांगे ,पैसे ना देने पर उसे कोतवाली में बंद करके बुरी तरह यातनाएं दी गई है। अब पीड़ित ने अपनी बात सोशल मीडिया में वायरल की है।
         मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव हादीपुर मजरे पचखरा का है। इस गांव के रहने वाले सचिन कुमार  मंगलवार को काशीपुर गांव के पास स्थित कालिका देवी मंदिर भंडारे में प्रसाद लेने गए थे। जहां से वापस लौटते समय उनका पचखरा गांव निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। उनका आरोप है कि कोतवाली में दरोगा ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। सुलह होने के बाद दरोगा ने उनसे पांच हजार रूपए मांगे ।जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसे जाति सूचक गालियां दी गई और कोतवाली के कमरे में बंद करके उसे बुरी तरह यातनाएं दी गई। जिससे उसे चोट आई है। किसी तरह दरोगा के चंगुल से छूटकर बाहर आए पीड़ित ने आपबीती का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। पीड़ित का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी एक व्यक्ति द्वारा आपसी विवाद में एक पक्ष से मिलकर दूसरे पक्ष को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था ।अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि कोतवाली में अमानवीय और अनैतिक कृत्य का दूसरा मामला सामने आ गया है।