रायबरेली-सपा करती है सम्मान , भाजपा करती है सौदा,,

रायबरेली-सपा करती है सम्मान , भाजपा करती है सौदा,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-रविवार को क्षेत्र की पट्टी रहस कैथवल ग्राम पंचायत में विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक और क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज पांडे ने क्षेत्र के सम्मानित जनों और पत्रकारों को सम्मान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सबका सम्मान करती है, जबकि भाजपा सौदा कर दी है।
     कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, जिसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों जरूरत मन्दो को विधायक द्वारा कम्बल वितरण किया गया,वहीं उन्होंने मौजूद जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड मे किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए रात भर जाग कर अपनी फसल की रखवाली करता है।जानवरो से परेशान किसान अपनी परिवार की रोटी के लिए रात भर नींद हराम करके  अपनी खेती की रखवाली कर रहा है।पांच किलो अनाज से किसान का पेट नहीं भरेगा।गांव का विकास होगा , तभी देश का होगा उन्होंने कहा की जब तक जानवरो  से छुटकारा नहीं मिलेगा  किसानो की किसानी नहीं बचेगी।तब तक हमारे गांव देश का विकास अधूरा रहेगा,कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक द्वारा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि हर वर्ष गांव के समाजसेवी अनुज उपाध्याय द्वारा यह आयोजन किया जाता है ।कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित करने के बाद सपा के नेता ने कहा कि समाज में अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान करना समाजवादी पार्टी की परंपरा रही है। हम सभी का सम्मान करते हैं, किंतु भारतीय जनता पार्टी हर जगह सौदा करती है।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस मौके पर आशीष तिवारी,ग्राम प्रधान फूलचंद्र मौर्य, अमोल उपाध्याय, रोहित पाण्डेय, हिमांशु उपाध्याय, नीरज यादव, अंकुश मौर्य, सुरेंद्र यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।