रायबरेली-विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं से रूबरू हो रही जनता,,,

रायबरेली-विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं से रूबरू हो रही जनता,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र के कैथवल गांव में भारत विकसित यात्रा के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर प्रधानमंत्री की गारंटी योजनाओं को लोगों पूरी पूरी तरह पहुंचाने के लिए। गरीबों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया लोगों को जागरूक किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई मुख्य अतिथि राजा जितेन्द्र सिंह ने कहां कि 
प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्यों को पूरा कर रही है । जिससे सरकार के प्रति आम जनमानस का विश्वास बढ़ा है । 
   रविवार को पट्टी रहस कैथवल गांव के पक्का तालाब प्रांगण में अयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बीजेपी के जिला प्रतिनिधि राजा जितेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया जहां उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वहां भारी संख्या में उपस्थित गांव की जानता से उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प भारत के कल्याण और उत्थान के लिए है । उनका हर कदम देश की जनता की भलाई के लिए है । आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे भारत देश को उत्साहित किया है । यह हमारी धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला कार्य है । बीजेपी नेता राजा जितेन्द्र सिंह ने याद दिलाया कि पूर्व की सरकारों की योजनाएं केवल कागज में बनती थी और वह कागज में ही दम तोड देती थी । आज देश और राज्य की डबल इंजन की सरकार की हर योजना धरातल पर जरूरतमंद तक पहुंच रही है । उन्होंने प्रधान मंत्री की नौ गारंटी योजना जिसमें आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि शामिल है के बारे में लोगों को बताया, जागरुक किया और जानकारी हासिल किया की किन किन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा तथा उन्हे योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सम्बन्धीत को लाभ देने लिए निर्देश दिया है।कार्यक्रम में आए लोगों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया। इस मौके पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह, बीजेपी नेत्री सुशीला सिंह, कैथवल ग्राम प्रधान फूलचंद्र मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय समेत बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।