रायबरेली-पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत

रायबरेली-पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत

-:विज्ञापन:-



              रिपोर्ट-सागर तिवारी

 ऊंचाहार-रायबरेली -पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है ।महिला की बहू ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है।
        मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव छतौना मरियानी का है ।गांव के रहने वाली महिला सरिता का कहना है की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे ।उसकी सास फूलकली ने उन्हें रोका तो सब ने मिलकर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया ।इस बीच चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब उसकी प्राण रक्षा हो पाई ।मारपीट में उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई है । जिसको  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है ।पुलिस घटना की जांच कर रही है ।कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में विधिक कार्रवाई की जा रही है।