Raibareli-एफजी कॉलेज के रोवर स्काउट हरिओम ने प्रदेश में ऊंचा किया नाम*

Raibareli-एफजी कॉलेज के रोवर स्काउट हरिओम ने प्रदेश में ऊंचा किया नाम*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

*रोवर स्काउट हरिओम को मिला 10000 रुपए का पुरस्कार*

भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता 2022-23 में मिला पहला स्थान

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज रायबरेली के रोवर स्काउट हैं हरिओम


रायबरेली-अपनी प्रतिभा की वजह से रोवर स्काउट हरिओम को प्रदेश में पहला मुकाम हासिल हुआ है। भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता 2022-23 में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के रोवर स्काउट हरिओम के प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर स्काउट के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ० प्रभात कुमार जी ने सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ में आयोजित ट्रेनर मीट में दस हजार रूपए का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर लीडर ट्रेनर श्रीराम यादव, शिवशरण सिंह, अनीशा तनवीर, साधना शर्मा, निरूपमा बाजपेई, कान्ती देवी गुप्ता, मालती वर्मा, भानुमती, रेनू, मोहिता उपाध्याय, अर्चना यादव आदि उपस्थित रहे। 

पुरस्कार प्राप्त होने पर जिला संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ओंमकार राणा, उपाध्यक्ष एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव शत्रुघ्न सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिवेदी, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी, रोवर लीडर डॉ०अभय सिंह चौहान, दयाशंकर रेंजर लीडर  डॉ०किरन श्रीवास्तव, स्काउटर शिवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र बाजपेई, रूपेश कुमार शुक्ल , गोविन्द सोनी, हरिनाम पाण्डेय, गाइडर निर्मला देवी, लक्ष्मी सिंह, प्रतिमा सिंह, सुनीता सिंह, अजिता यादव श्याम लली, शशी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।