रायबरेली-ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को जगह जगह हुए भंडारे,,,

रायबरेली-ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को  जगह जगह हुए भंडारे,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को पूरे क्षेत्र में महाबली हनुमान जी की पूजा हुई , जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
     ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भीड़ रही । नगर के मुख्य चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना करके लड्डू का भोग लगाया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । उधर हमीदपुर बड़ा गांव स्थित गौरी शंकरन शिवालय और मिर्जापुर एहारी स्थित बूढ़े बाबा शिवालय में हजारों की संख्या ने श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और वहीं पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की । इसके अलावा क्षेत्र के अरखा गांव में भंडारे का विशाल आयोजन किया गया । नगर के ओवर ब्रिज के पास आदर्श इंटरप्राइजेज द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया । जहां पर रामखेलावन अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, आदर्श अग्रहरि ,नीतिश गुप्ता, राज सोनी, बेटू अग्रहरि, दिव्येश साहू ,सूरज ,अतुल मौर्य, ग्राम प्रधान खोजनपुर प्राची गुप्ता के प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता , विपुल सिंह , आयुष जायसवाल , मयंक अग्रहरि आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के जलालनहार गांव के सामने राजमार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर भी पूजा हुई और राहगीरों की शरबत पिलाया गया ।