रायबरेली-तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ सम्पन्न कुल 6 शिकायती पत्र में एक का मौके पर निस्तारण,,

रायबरेली-तहसीलदार की अध्यक्षता में  समाधान दिवस हुआ सम्पन्न  कुल 6 शिकायती पत्र में एक का मौके पर निस्तारण,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-शनिवार को कोतवाली परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 6 शिकायती पत्र आये, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया,बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।
तहसीलदार दीपिका सिंह ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।
काशीपुर मजरे शहजादपुर निवासी तेजई ने अज्ञात खनन माफियों पर अपनी जमीन पर खनन करने की आशंका जताते हुए शिकायती पत्र दिया, सरकपुर निवासी जगदीश नारायण ने पड़ोस के ही लोगों पर भूमिधरी जमीन पर जबरन निर्माण करने की शिकायत की।
इस मौके पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह समेत पुलिस व राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे।