मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने दी जमानत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को जमानत दे दी है
गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. 2018 में बीजेपी नेता विजय मिश्रा की ओर से दायर मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दी है. राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अमेठी में है लेकिन इस मामले में पेशी के लिए वह कोर्ट में मौजूद थे.
राहुल गांधी की जमानत के बारे में जानकारी साझा करते हुए उनके वकील संतोष पांडे ने बताया कि इस मामले में आत्मसमर्पण और जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई थी. जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. अभी आगे की तारीख नहीं दी गई है. वह निर्दोष हैं और उन्होंने कोई मानहानि वाला बयान नहीं दिया था.
जानें क्या है पूरा मामला?

rexpress 