रायबरेली-डेढ़ माह बाद शुरू हुआ एनटीपीसी के 500 मेगावाट की यूनिट में उत्पादन

रायबरेली-डेढ़ माह बाद शुरू हुआ एनटीपीसी के 500 मेगावाट की यूनिट में उत्पादन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना की सबसे बड़ी 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट संख्या 6 में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है । करीब डेढ़ माह बाद यह यूनिट वार्षिक मरम्मत के बाद चालू की गई है । देर रात तक इस यूनिट के पूरे भार पर आने की संभावना है ।
    ज्ञात हो कि एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में यूनिट संख्या 6 सबसे बड़ी 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट है । अन्य पांच यूनिटों में प्रत्येक यूनिट 210 मेगावाट क्षमता की है । डेढ़ माह पहले 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट संख्या 6 को वार्षिक मरम्मत के लिए बंद किया गया था । इस दौरान यूनिट के ब्वायलर , टरबाइन समेत अन्य भागों में मरम्मत का काम हुआ है । इसी के साथ ब्वायलर के लाइसेंस का नवीनीकरण भी कराया गया है । डेढ़ माह तक चले लंबे मरम्मत कार्य के बाद रविवार की सुबह इस यूनिट को चालू कर दिया गया है । प्रारंभिक दौर में यूनिट को ऑयल गन पर चलाया गया । पूरे भार पर यूनिट चलने के बाद इसे कोयले पर चलाया जायेगा । परियोजना सूत्रों ने बताया कि यदि कोई तकनीकी व्यवधान नहीं आया तो रविवार की देर रात यूनिट पूरे भार पर आ जायेगी ।