रायबरेली-शराब की दुकान पर बवाल , तीन घायल , सवा लाख की लुट का आरोप,,

रायबरेली-शराब की दुकान पर बवाल , तीन घायल , सवा लाख की लुट का आरोप,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - बुधवार की शाम क्षेत्र के कंदरावा चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान पर शराबियों ने जमकर बवाल किया । देर से शराब देने को लेकर हुए विवाद में कैंटीन संचालक समेत तीन लोगों को लाठी डंडों के प्रहार से घायल कर दिया और काउंटर से करीब एक लाख तीस हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
        ऊंचाहार खरौली मार्ग पर स्थित कंदरावा चौराहा पर अंग्रेजी शराब की सरकारी कंपोजिट दुकान है । जिसमें बियर की भी बिक्री होती है । बताया जाता है कि बुधवार को  दोपहर बाद कुछ लोग दुकान पर शराब लेने गए थे , जो पहले से ही नशे में थे । जल्दी शराब देने को लेकर वह लोग सेल्समैन अर्जुन मिश्र से उलझ गए । इस बीच शोरगुल सुनकर शराब के  दुकान में कैंटीन चलाने वाले अशोक सिंह पहुंचे और उन्होंने बीच बचाव करके विवाद कर रहे लोगों को दुकान से भगा दिया । इसके कुछ देर बाद करीब आधा दर्जन लोग शराब की दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसकर सेल्समैन से मारपीट करने लगे । बीच बचाव में आए कैंटीन संचालक के अलावा कंदरावा गांव निवासी रीतू सिंह , अभय प्रताप सिंह पर लाठी डंडे से प्रहार करके रक्तरंजित कर दिया । इस अफरा तफरी के बीच कैश काउंटर में रखे करीब एक लाख तीस हजार रुपए लेकर वह लोग भाग गए । घटना के बाद लहू लुहान घायल कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी है । उधर सेल्स मैंन ने भी लुट की तहरीर दी है । कार्यवाहक कोतवाल सियाराम राजपूत ने बताया कि घटना हुई है , अभी तक तहरीर नहीं मिली । पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है ।