रायबरेली-गोआश्रय स्थलों का मा0 सदस्य ने किया स्थलीय निरीक्षण

रायबरेली-गोआश्रय स्थलों का मा0 सदस्य ने किया स्थलीय निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

मा0 सदस्य गो सेवा आयोग उ0प्र0 रमाकांत उपाध्याय के जनपद भ्रमण के दौरान अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल  कोन्हा डीह विकासखंड डीह, कान्हा उपवन परशदेपुर और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल ममुनी विकासखंड सलोन का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने गोवंशों को दिए जाने वाले हरे चारे, पानी, चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, कूलर पंखे आदि की व्यवस्था देखी गईं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि पशुओं को हीट वेव से बचाने के लिए  पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर उन्होंने ने कान्हा उपवन परशदेपुर में पौधरोपण भी किया।
          मा0 सदस्य ने  भ्रमण के दौरान ग्राम बढ़ई चक विकास खण्ड डीह में स्थित  केले की आर्गेनिक (जैविक) खेती के उपक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि केले के उत्पादन के लिए वैज्ञानिक पद्धति को भी अपनाया जाए।