रायबरेली में शिक्षक से 23 लाख रुपये की ठगी पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज की FIR,देखिए कौन?
उनकी मुलाकात ऊंचाहार इलाके के मिश्रपुर बाबूगंज निवासी आदर्श मिश्रा और उनके पिता संजय मिश्रा से हुई थी।
शिक्षक के मुताबिक संजय मिश्रा ने उनके बेटे जयशंकर को रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके एवज में 23 लाख 96 हजार 268 रुपये भी ले लिए। इसके बाद बेटे को चीफ पर्सनल ऑफिसर ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर जोन का फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र दे दिया।
बेटे से बीते पांच मार्च से 17 मार्च तक भुवनेश्वर में नौकरी जॉइन करने की बात कही गई थी। पीडि़त को जब शक हुआ तो वह जॉनिंग लेटर व अन्य दस्तावेजों को लेकर डीआरएम ऑफिस लखनऊ पहुंचा, वहां उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर आदर्श मिश्रा, उसके पिता संजय मिश्रा और चार अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

rexpress
