रायबरेली-सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष वा अधिशाषी अधिकारी पर वित्तीय अनियमिता का लगाया आरोप

रायबरेली-सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष वा अधिशाषी अधिकारी पर वित्तीय अनियमिता का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-नगर पंचायत में लगातार भ्रष्टचार के मामले सामने आ रहे हैं। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी पर वित्तीय अनियमिता के आरोप लगाया है। 

        नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के बैठक के चौदहवां और पंद्रहवां वित्त आयोग से रुपये निकालकर कार्य कार रहे हैं। यह कार्य सभासदों की एक तिहाई स्वीकृति के बिना किया जा रहा है, जो कि नियमों के विरुद्ध है।
सभासदों का आरोप है कि नए अध्यक्ष के कार्यकाल की शुरुआत से ही वित्तीय स्वक्रति सभासदों द्वारा बोर्ड के प्रस्ताव में स्वक्रति नहीं की गई है।नगर अध्यक्ष वा अधिशासी अधिकारी नियमों कर रहे हैं अवहेलना। इससे सभासदों में रोष व्याप्त है। 
इस मामले में नगर पंचायत के अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है। जिला प्रशासन का यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया है और क्या उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
सभासदों इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। 
उनकी माँग है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।