रायबरेली-अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार मारी टक्कर दो लोग घायल

रायबरेली-अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार मारी टक्कर दो लोग घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में टेम्पो सवार दो लोग घायल हो गये, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोटराबहादुर गंज गाँव निवासी दिनेश कुमार 30 वर्ष व रोहित कुमार 35 वर्ष रविवार की सुबह टेम्पो से ऊंचाहार सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहा था, तभी सबीसपुर के पास लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में दोनों युवक घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे, जिसमें एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।