रायबरेली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी जी की मन की बात

रायबरेली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी जी की मन की बात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय सिंह


   महराजगंज-रायबरेली-मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने मंडल महराजगंज के बूथ संख्या 294 पर बूथ के लोगो के साथ सुनी जिसमे जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने मीडिया को बताया कि मन की बात कार्यक्रम  के माध्यम से प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री जी सीधे देश वाशियों के साथ जुड़ते है और मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने कहा 2025 में 26 जनवरी को संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे है, ये हम सबके लिए बहुत गौरव की बात है, संविधान हमारा मार्गदर्शक है। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि "महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश"। गँगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा।। इस महाकुंभ में एक आई चैटबाट के माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में सवांद स्थापित किया जा सकता है। के टी बी भारत के है हम एनीमेशन के साथ साथ खेल और फिटनेश संडे आन साईकल की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रहे बस्तर ओलिम्पिक की भी सराहना की खेलेगा बस्तर,  जीतेगा बस्तर। डब्लू एच ओ की रिपोर्ट  भारत मे 2015 से 2023 के बीच भारत मे मलेरिया से होने वाली मौतों में 80% की कमी आयी है जो छोटी उपलब्धि नही है क्योकि मलेरिया बहुत बड़ी चुनौती थी। आज कैंसर के इलाज में भी भारत को बड़ी सफलता मिली है कैंसर के मरीजों के इलाज में आयुष्मान कार्ड बड़ी भूमिका निभा रहा है आगे जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने ओडिशा के काला हांडी की चर्चा करते हुए कहा कि वहाँ के लोगो ने जो नई सब्जी क्रांति लायी है निश्चित ही बहुत ही सराहनीय है। इनसे साफ होता है कि दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास से सफलता निश्चित है।। इस अवसर पर प्रधान डब्बू सिंह, पूर्व प्रधान मथुरा पासी, सुरेंद्र शर्मा, राम प्रकाश पासी बी डी सी  ,जगत वर्मा, रिंकू पांडेय, तीरथ प्रजापति, रामकुमार वर्मा, रमेश मौर्य, राजन मौर्य, शिव बालक गुप्ता, मोहम्मद इद्रीस, रामतीरथ पासी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।