रायबरेली:जमुनापुर बिजली उपकेंद्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल जाने क्या है पूरा मामला❓

रायबरेली:जमुनापुर बिजली उपकेंद्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल जाने क्या है पूरा मामला❓

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली: स्थित जमुनापुर बिजली उपकेंद्र से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान फीडर रूम में चारपाई बिछाकर सोता हुआ दिखाई दे रहा है।यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जिस फीडर रूम पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी होती है, उसे कर्मचारी ने विश्राम कक्ष बना रखा था। यह स्थिति एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना समाप्त होने के बाद उपकेंद्र की चरमराई व्यवस्थाओं को उजागर करती है।हैरानी की बात यह भी है कि घटना के समय कार्यालय से जिम्मेदार अधिकारी भी नदारद पाए गए। स्थानीय उपभोक्ताओं अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर ऐप नहीं करता है।
इस मामले में जब कनिष्ठ अभियंता (जेई) ओंकारनाथ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जेई ने आश्वासन दिया कि वायरल वीडियो और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद जमीनी स्तर पर निगरानी की ढीली व्यवस्था को दर्शाती है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस गंभीर लापरवाही पर क्या ठोस कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं।