रायबरेली-ऊंचाहार में रोजगार का सृजन क्षेत्र को करेगा समृद्ध - कुंवर अजय पाल सिंह

रायबरेली-ऊंचाहार में रोजगार का सृजन क्षेत्र को करेगा समृद्ध - कुंवर अजय पाल सिंह

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली-क्षेत्र में ऐसे संस्थान खोले जाएं , जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और क्षेत्र के बाजार विकसित हो , इससे पूरे क्षेत्र को समृद्धि मिलेगी । ये मेरे लिए निजी सुखद बात होगी । ये विचार ऊंचाहार के पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह ने सोमवार को नगर के मुख्य चौराहा स्थित एक निजी मॉल के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए ।
    उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए गांवों को विकसित करना होगा । गांव में जब रोजगार सृजित होंगे , गांव में पैसा आयेगा तो गांव समृद्ध होंगे । फिर गांव के लोग शहरों में नहीं जायेंगे । उन्होंने वहां मौजूद व्यापारी वर्ग से अपील की कि आप लोग इसी तरह से प्रतिष्ठान स्थापित करें और उसमे स्थानीय लोगों को रोजगार दें । तभी हम सबका विकास होगा । इस मौके पर प्रतिष्ठान संचालक डा महेंद्र वर्मा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव करन तिवारी , जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल , प्रधान पवन पांडेय , पूर्व प्रधान लालचंद कौशल , पूर्व सभासद प्रेम गुप्ता , वरिष्ठ समाज सेवी शंभूनाथ महेंद्र आदि मौजूद थे ।