रायबरेली-दहेज की खातिर महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व दहेज प्रथा का मुकदमा कराय दर्ज

रायबरेली-दहेज की खातिर महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व दहेज प्रथा का मुकदमा कराय दर्ज

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-दहेज की खातिर महिला ने पति समेत ससुरालीजनों के विरुद्ध कोतवाली में मारपीट, उत्पीड़न व दहेज प्रथा का केस दर्ज कराया है, पुलिस ने मामले में विवेचनात्मक कार्यवाई शुरू कर दी है।
अरखा गाँव निवासी रामा देवी का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौली गाँव निवासी चंदे सरोज के साथ हुई थी, आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे और आये दिन उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगे, सितंबर महीने में ससुरालीजनों ने उसके पास रखे आभूषण छीन लिये और मारपीट कर घर से भगा दिया,तब से वो अपने मायके अरखा गाँव में रह रही है।रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि रामा देवी की तहरीर पर ससुर ककोरे,पति चंदे सरोज, सास सुरसती, जेठ सजंय,जेठानी रूपा तथा जेठानी की बहन रेशमा पर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाई की जा रही है।