रायबरेली-कैथवल और थुलरई गांव में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम , युवा कल्याण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

रायबरेली-कैथवल और थुलरई गांव में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम , युवा कल्याण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
रायबरेली-कैथवल और थुलरई गांव में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम , युवा कल्याण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - विधान सभा के दो गांवों में ग्रामीण स्टेडियम बनेगा । यह मांग क्षेत्रीय विधायक डा मनोज पांडेय ने विधान सभा की याचिका समिति के सामने रखी थी । जिसके बाद युवा कल्याण और प्रांतीय विकास दल ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है । 
       जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को इस आशय का एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ऊंचाहार विधायक द्वारा याचिका समिति के समक्ष ग्रामीण स्टेडियम बनाए जाने हेतु क्षेत्र के गांव पट्टी रहस कैथवल और   थुलरई    को प्रस्तावित किया है। इन दोनों गांव में भूमि का चयन कर लिया गया है ।जिसकी प्रक्रिया तहसील स्तर


 से होनी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि दोनों गांव में चिह्नित किए गए भूमि को उनके विभाग के नाम दर्ज किया जाए ।जिससे स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सके। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि दोनों गांव के क्षेत्रीय लेखपाल को इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।