रायबरेली-लापता बेटी के बदले मांग रहे दो लाख , कोतवाली पुलिस नही लिख रही मुकदमा,,,,?

रायबरेली-लापता बेटी के बदले मांग रहे दो लाख , कोतवाली पुलिस नही लिख रही मुकदमा,,,,?

-:विज्ञापन:-




      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -एक माह पूर्व से लापता बेटी की वापसी के लिए एक मां से दो लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही है । बेबस लाचार मां अपनी बेटी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है । उसके साथ कोतवाली में दरोगा ने मारपीट भी की है ।
     मामला नगर से जुड़े छोटे मियां का पुरवा गांव का है । गांव की रहने वाली एक महिला का कहना है कि बीते दस मई को वह बीमार थी , तभी उसकी बेटी गायब हो गई । जिसमें नगर के अकोढिया रोड निवासी कुछ लोगों का हाथ है । पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की , किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई । वह आरोपियों के पास गई उनसे बेटी वापस करने का अनुनय विनय किया तो उन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और कहा कि दो लाख रुपए लाओ तो तुम्हारी बेटी वापस कर दूंगा । इसके बाद वह कोतवाली गई तो वहां दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे । तब से परेशान मां अपनी बेटी के लिए अधिकारियों के चौखट पर भटक रही है । उसने चार बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है , किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है ।