Raibareli-अरुणभा फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ

Raibareli-अरुणभा फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ
Raibareli-अरुणभा फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली- अरुणभा फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य अरुणभा 2023 निशुल्क स्वास्थ्य  शिविर अमावा गांव में शुभारंभ कर दिया है जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आईआरएस कुलदीप द्विवेदी द्वारा जनहित में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिससे प्रत्येक व्यक्ति को भरसक लाभ मिल रहा है। इस


 प्रशिक्षण में शरीर के अंदर सभी बीमारियों का परीक्षण एक साथ होता है जिसकी रिपोर्ट संस्था द्वारा मोबाइल एवं प्रिंट टाइप के माध्यम से तुरंत दी जा रही है ।साथ ही रिपोर्ट के आधार पर उच्च कोर्ट के डॉक्टर के माध्यम से इलाज भी निशुल्क कराया जा रहा है। विशेष सहयोगी संदीप द्विवेदी ने बताया कि चयनित गांव में लगातार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जिसमें भारी तादात में ग्रामीणों द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है ।इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनिरुद्ध त्रिवेदी, जयसिंह पटेल, चिंटू जायसवाल ,जय सिंह, समर सिंह ,राम हेतु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।