रायबरेली -अधिकारियों ने देखी बस स्टॉप की भूमि

रायबरेली -अधिकारियों ने देखी बस स्टॉप की भूमि

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-चंदक्रेश मौर्या

रायबरेली- डलमऊ ऐतिहासिक धार्मिक नगरी में बस स्टॉप बनने की कार्यवाही तेज हो गई है। इसके लिए अधिकारियों ने बस स्टाफ की भूमिका निरीक्षण किया भी है, अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बस स्टाफ के निर्माण का कार्य शासन से बजट पास होने के बाद धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बस स्टाफ की भूमि डलमऊ कस्बे के मकनपुर रोड अस्थाई मेल कोतवाली श्मशान घाट पर स्थित है। बस स्टॉप की भूमि का निरीक्षण करने के लिए आये एआरएम दिनेश चंद मिश्रा, अवर अभियंता रामसूरत, यातायात प्रभारी सुदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बस स्टॉप के लिए आवंटित भूमि  की स्थिति देखी बस स्टॉप के लिए लगभग तीन से चार  बीघा होना अति आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि बस स्टॉप का निर्माण नवंबर दिसंबर से शासन से धन आवंटन होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।वही भाजपा जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बस स्टॉप की भूमि पर मानक के अनुसार सही है बस स्टॉप के निर्माण होने के बाद 10 बस 24 घंटे आपातकालीन स्थिति की लिए खड़ी रहेगी अगर किसी रूट पर कोई बस खराब होती है तो तत्काल डलमऊ बस स्टॉप से यात्रियों की सहायता के लिए बस रवाना होंगी। इस मौके पर लिपिक शोहराब अली, आशीष श्रीवास्तव,सभासद विक्रम सोनकर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


सचित्र फोटो परिचय डलमऊ मे बस स्टॉप की भूमि का निरीक्षण करते परिवाहन विभाग के अधिकारी