रायबरेली-साथी के साथ घर लौट रहे युवक पर ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों नें दी जान से मारने की धमकी,

रायबरेली-साथी के साथ घर लौट रहे युवक पर ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों नें दी जान से मारने की धमकी,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार- रायबरेली-साथी के साथ घर लौट रहे युवक पर ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों पर बीच सड़क पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रधान पर ग्राम सभा की भूमि कब्जा करवाने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। 
       मामला क्षेत्र के भीलमपुर का है। कोतवाली क्षेत्र के सराएं हरदो निवासी कुलदीप ने एक ग्राम प्रधान पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह मंगलवार की शाम अपने दोस्त कृष्णा शुक्ला के साथ पड़ोसी गाँव भीलमपुर से निजी काम निपटा कर वापस लौट रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान अपने गुर्गों के साथ आया और बीच सड़क पर उसे जान से मार देने की धमकी दी ग्राम प्रधान गांव अन्य लोगों को भी प्रताड़ित करता है और ग्राम सभा की भूमि हथियाने के लिए उसपर कब्जा करवाता है। पीड़ित कुलदीप ने कोतवाली समेत मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की है।