रायबरेली में SDM की तख्ती और हूटर लगवाकर भर रहा था फर्राटा,बोलेरो हुई सीज
मिल एरिया इलाके के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी उदय मौर्य बोलेरो से कार्यक्रम में शामिल होने आया था। उदय ने बोलेरो में एसडीएम लिखा था। साथ ही हूटर भी लगा रखा था। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद वाहन लेकर घर जा रहा था।
बताते हैं कि रास्ते में उसने एक बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशा किए हुए था। वाहन को सीज कर दिया गया है। वाहन से शराब की दो बोतलें, सिगरेट के पाउच बरामद हुए हैं

rexpress 