रायबरेली-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक ठेकेदार पर लगायें बड़े गम्भीर आरोप जाने क्या,,,?

रायबरेली-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक ठेकेदार पर लगायें बड़े गम्भीर आरोप जाने क्या,,,?

-:विज्ञापन:-


  रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने एक ठेकेदार पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना से जुड़ा है।
क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से नगर पंचायत ऊंचाहार का चयन इस योजना में हुआ था। इस योजना के तहत नगर के विकास कार्यों के लिए शासन स्तर से तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाती है।
शाहीन सुल्तान के अनुसार, ठेकेदार ने उन्हें बताया कि शासन में 4 प्रतिशत कमीशन देना होगा। इस पर उन्होंने ठेकेदार को 5.5 लाख रुपये दिए। ठेकेदार ने अब तक केवल 35 हजार रुपये ऑनलाइन वापस किए हैं। अभी भी 5 लाख 15 हजार रुपये बकाया हैं।
पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने नगर के विकास के लिए ठेकेदार को यह राशि दी थी। लेकिन ठेकेदार ने उनके साथ धोखा किया। अब वह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि यह मामला पूरे नगर के हित से जुड़ा है।
कोतवाल संजय ने बताया कि मामले मे दोनों पक्षों की बुलाकर गहनता से जांच कराई जायेगी