रायबरेली-बहेरवा में जमीन पर कब्जे का मामला: ग्रामीणों ने प्लाटर पर लगाये गंभीर आरोप, डीएम मिल सौपा ज्ञापन

रायबरेली-बहेरवा में जमीन पर कब्जे का मामला: ग्रामीणों ने प्लाटर पर लगाये गंभीर आरोप, डीएम मिल सौपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरवा में बेखौफ भू-माफियाओं द्वारा भूमि संख्या 433, 435 व 450 ऊसर, खेल कूद मैदान सार्वजनिक संपत्ति अंबेडकर पार्क की जमीन बकायदे भूखण्ड बनाकर एक एक करके प्लॉट खुलेआम बेंच दिया गया।  इस सनसनी खेज मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंगलवार को जांच शुरू होने के बाद ठंडे बस्ते में चली गई है। 
        अम्बेडकर के नाम दर्ज भूमि समेत ऊसर और खेल के मैदान की भूमि पर प्लॉटिंग करके बेचने और इसपर भवन निर्माण की खबर को आर एक्स्प्रेस ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 
  ग्रामीणों कि शिकायत के आधार पर एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार लेखपाल सहित एक राजस्व निरीक्षक जांच टीम गठित कर दी है। टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत पैमाईश शुरू कर दी। टीम अब दोबारा से पूरे मामले की जांच रही है। प्रशासन ने अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने उम्मीद है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि जिन लोगों ने अंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा किया है, उनके निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। इस मामले में तहसीलदार और हल्का लेखपाल पर क्षेत्र के लोग गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राम बाबू अंबेडकर ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम दर्ज भूमि पर कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आर पार की लड़ाई जाएगी। जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे। ग्रामीणों के हुंकार भरने से स्थानीय प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए और तत्काल भूमि पैमाईश के लिए टीम गठित कर दिया। 
राजस्व निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मौके की पैमाईश की शुरू की गई थी। कई नंबरों की शिकायत की गई है। सभी नम्बरों की पैमाईश की जारी रही। किन्तु दोनों में आपसी तनाव उत्पन्न हो गया जिसके चलते पैमाउश रोक दी गई है। अधिकरियों द्वारा आदेश मिलने पर आगे पैमाईश शुरू की जाएगी। 
वहीं राम बाबू अंबेडकर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की माँग की है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
इस दौरान , गाँव के मोहम्मद जुबैर, विकेश कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सोनू महेन्द्र कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, राम मनोहर, दुर्गादीन , राम मूरत , विनोद कुमार मौर्या समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।