रायबरेली-बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने तहसील अधिवक्ताओं से जानी समस्याएं,,

रायबरेली-बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने तहसील अधिवक्ताओं से जानी समस्याएं,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली-उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य अजय शुक्ला ने शुक्रवार को ऊंचाहार तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की ।
     बर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने तहसील पहुंचकर एक-एक अधिवक्ताओं से मुलाकात की है और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की ।पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समस्त अधिवक्ता बंधु उनके परिवार का हिस्सा है और उनकी हर समस्या के निदान के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं और उनकी समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा नहीं है। छोटे न्यायालयों में अक्सर न्यायिक प्रक्रिया के तहत गलत होता है और अधिवक्ताओं की उपेक्षा होती है। यह स्वस्थ न्याय के विपरीत है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के न्यायालय को अधिवक्ताओं के सम्मान स्वाभिमान के बारे में सोचना होगा।इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के  अध्यक्ष राकेश चंद्र उपाध्याय, शिव गोपाल सिंह, गोपाल द्धेवेदी, सी के शुक्ला, चंद्रमणि त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला ,धर्मेश पाठक ,शैलेंद्र शुक्ला, अवधेश यादव ,शिवजी पांडे,  मोहित श्रीवास्तव , जय बहादुर मौर्य गजाधर लाल वर्मा और रज्जन मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद थे।