रायबरेली में युवती के विवाह के पहले दहेज लोभियों ने शादी से किया था इंकार,पिता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली में  युवती के विवाह के पहले दहेज लोभियों ने शादी से किया था इंकार,पिता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली में  युवती के विवाह के पहले दहेज लोभियों ने शादी से किया था इंकार,पिता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

दहेज लोभी पहले से तय शादी तोड़कर दूसरी शादी करने में जुटा 

पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन को पत्र देकर दूसरी शादी पर की रोक लगाने की मांग 

 रायबरेली-  युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार युवती के विवाह के पहले दहेज लोभियों ने शादी से किया था इंकार इंगेजमेंट के बाद लड़के पक्ष के लोगो ने दहेज की बढ़ाई थी डिमांड पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक दिसम्बर 2024 को आरोपियों पर दर्ज हुआ था मुकदमा 9 मई को लड़के का है विवाह कानपुर जनपद के रहने वाला है लड़की का पक्ष रायबरेली के रहने वाले जयेश तिवारी से तय हुआ था विवाह पीड़िता के पिता ने 9 मई को होने वाले लड़के का विवाह रोकने की लगाई गुहार कल ही है जयेश तिवारी का दूसरी लडक़ी से विवाह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनखेड़ा  गांव का रहने वाला है युवक दहेज के लोभियों ने शादी तोड़कर केस के बावजूद 9 मई को दूसरी शादी की तैयारी में जुट गया है। पीड़ित पिता ने प्रशासन को पत्र सौंपकर शादी पर रोक लगाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि कानपुर के चौबेपुर के बड़ी मनोह गांव निवासी उमाकांत शुक्ला ने अपनी बेटी आयुषी का विवाह जयेश तिवारी पुत्र जय हिंद तिवारी, निवासी मना खेड़ा थाना लालगंज, रायबरेली से तय किया था। गोदभराई और बरीक्षा समेत सभी रस्में 10 दिसंबर 2023 को त्रिलोक ग्रीन्स, कानपुर में धूमधाम से संपन्न हुईं।
पीड़ित पिता उमाकांत शुक्ला के मुताबिक, उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार वर पक्ष की मांगों को पूरा किया। फल, फूल, मिठाई, दो सोने की अंगूठी व चेन समेत अन्य उपहार दिए। इसके बावजूद वरपक्ष 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। दहेज न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़ित जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक रायबरेली से मिलकर पीड़ित उमाकांत शुक्ला ने अवगत कराया की  कानपुर में 1दिसंबर 2024 को थाना रावतपुर में धारा 352, 351, 3बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ। इसके बावजूद आरोपी जय हिंद तिवारी और उनके परिवारजन अब 9 मई 2025 को अपने बेटे जयेश की शादी मलकेगांव में विमल की पुत्री से करने जा रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुलेआम कह रहे हैं कि “मेरा लड़का वायुसेना में है, अच्छा दहेज लेकर ही शादी करूँगा।” उमाकांत शुक्ला ने इस शादी पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दहेज लोभियों का हौसला और बढ़ेगा।