रायबरेली-समाजसेवी की स्मृति में विधायक मनोज कुमार पान्डेय ने तीन हजार गरीबों को बांटे कंबल,,,,

रायबरेली-समाजसेवी की स्मृति में विधायक मनोज कुमार पान्डेय ने तीन हजार गरीबों को बांटे कंबल,,,,

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय व उनकी पत्नी नीलम पाण्डेय ने स्वर्गीय सुरेश चन्द्र तिवारी की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को निगोहां गाँव में गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण किया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में, अंकोढ़िया, आइमा जहनिया, पुरवारा, शुकुरुल्लापुर, मोखरा समेत सात ग्राम पंचायतों के गरीब व असहाय लोगों को तकरीबन तीन हजार कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों ने विधायक व उनकी पत्नी को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ आशीर्वाद दिया। 
     कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय को निगोहा ग्राम प्रधान आशीष तिवारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन मुन्ना यादव ने किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विद्यालय में खेल प्रतियोगिता, खो खो, कबड्डी आदि में विजेता छात्रों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान बीजेपी नेता अभिलाष चन्द कौशल, पूर्व प्रधान कोटिया चित्रा रज्जन दुबे, प्रधान अकोढ़िया, अनिल पान्डेय,अरूण कुमार, शिवपूजन,रजेन्द्र कुमार, (बाबा) बुदुन पान्डेय, 
 समेत अन्य नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।