रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से  घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां-रायबरेली- थाना क्षेत्र अतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर शारदा नहर के पास तद्दीपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा युवक, अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों एवं राहगीरो की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।  घायल युवक अरुण पुत्र बराती निवासी राघवपुर थाना बछरावां जो राजस्थान से आकर सीधे स्थानीय थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शारदा नहर के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी। कि युवक के चेहरे के धज्जियां उड़ गई। घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।