रायबरेली-श्रद्धा भरे गीतों से मातृ शक्ति को किया गया नमन , मासूमों ने दी शानदार प्रस्तुति

रायबरेली-श्रद्धा भरे गीतों से मातृ शक्ति को किया गया नमन , मासूमों ने दी शानदार प्रस्तुति

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -छोटे छोटे मासूम बच्चों द्वारा मां के प्रति श्रद्धा से परिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति ने रविवार को नगर के गायत्री नगर स्थिति मॉय छोटा स्कूल की फिजा ही बदल दी । हर कोई इन्हें देखकर गंभीर था और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्कूल गुंजायमान हो गया । 
        रविवार को स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल व विशिष्ट अतिथि नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक  डॉ सुनील चौहान की धर्मपत्नी किरन चौहान रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के दीप प्रज्वलन और बच्चों के स्वागत गान से हुआ। 'तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है, ओ मां ओ मां' जैसे गीतों ने सभी का दिल जीत लिया। छोटे छोटे मासूम बच्चों देवांशी, कनक, वैष्णवी, अनमोल की प्रस्तुति दिल को छू गई। शानदार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद नीति, अनन्या, अनिका, आद्धिक, मान्या ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा नाटक, क्विज व मदर्स गेम जैसी प्रतियोगिता भी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में मां की ममता और उसके त्याग का कोई मोल नहीं है। बच्चों को मां का सदैव सम्मान करना चाहिए। बाद में स्कूल की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित महिला अभिभावकों को मुख्य अतिथि ने  गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व स्कूल की संरक्षिका आशा महेंद्र ने अतिथियों व अभिभावक माताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन प्रबंधिका मेनका कपूर के विद्यालय की रूपरेखा की प्रस्तुति व धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व  अभिभावक माताएं मौजूद रहीं।