रायबरेली-मिट्टी बराबर करते समय मिट्टी के टीले चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत,,,

रायबरेली-मिट्टी बराबर करते समय मिट्टी के टीले चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- ग्रेडर मशीन के मिट्टी बराबर करते समय मिट्टी के टीले चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 
       क्षेत्र के भखरी मजरे उमरन में गाँव गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी गाँव की रहने वाली विद्यावती 70 वर्ष रविवार को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर मवेशी चरा रही थी इसी दौरान वह एक्सप्रेसवे निर्माण के मिट्टी बराबर कर रही थी। इसी दौरान एक मिट्टी टीला निकलकर बुजुर्ग महिला पर गिर गया। जिसमें दबकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना से उनके परिवार समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। 
सलोन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।