रायबरेली-विद्यालय तोड़कर एनटीपीसी बनवा रही बाउंड्री, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

रायबरेली-विद्यालय तोड़कर एनटीपीसी बनवा रही बाउंड्री, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के पास कई दशक से खाली पड़ी जमीन पर अभी एनटीपीसी अपना कब्जा कर रही है ।यहां पर स्थित विद्यालय को भी तोड़ा जा रहा है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सोपा है।
       एनटीपीसी परियोजना के पास स्थित गांव निरंजनपुर के काफी जमीन खाली पड़ी हुई थी। इस जमीन पर पूर्व में एनटीपीसी ने विद्यालय का निर्माण कराया था ।अब एनटीपीसी इस जमीन पर कब्जा कर रही है ।एनटीपीसी नोटिस जारी करके इस जमीन पर बाउंड्री बना रही है ।जिसके लिए विद्यालय को भी तोड़ा जा रहा है ।इस बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास के लिए एनटीपीसी कोई कार्य नहीं करती है और गांव की पड़ी जमीनों पर कब्जा करते हुए चली जा रही ।इसके विरुद्ध बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सोपा है। इस मौके पर रज्जन लाल , प्रमोद कुमार , संतोष कुमार , मूल चंद और आशा देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे ।