रायबरेली-पति राजस्थान में कर रहा था मजदूरी , पत्नी घर से आभूषण लेकर आशिक के साथ हो गई फरार

रायबरेली-पति राजस्थान में कर रहा था मजदूरी , पत्नी घर से आभूषण लेकर आशिक के साथ हो गई फरार

-:विज्ञापन:-

   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -पति रोजी-रोटी के लिए राजस्थान के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। इधर घर में उसकी पत्नी घर से चालीस हजार रुपए और लाखों रुपए कीमत के आभूषण लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
        मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है ।गांव का रहने वाला युवक राजस्थान प्रांत के एक ईंट भट्ठे पर रहकर मेहनत मजदूरी करता है ।उसका कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं और उसने राजस्थान से अपने पत्नी के खाते में चालीस हजार रुपए  भेजे थे ।जिसे लेकर वह अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। वह घर से लाखों रुपए का आभूषण भी साथ ले गई है। मामले की जानकारी जब पति को हुई तो राजस्थान से भाग कर अपने गांव आया  सोमवार को कोतवाली पहुंचकर उसने मामले की तहरीर दी है ।कोतवाल संजय कुमार ने बताया की महिला की तलाश की जा रही है।