रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई तलाकशुदा पत्नी

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई तलाकशुदा पत्नी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली - एक तलाकशुदा पत्नी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई है । उसके तलाकशुदा शौहर ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है । दोनो के बीच तलाक होने के बावजूद पत्नी अपने शौहर के घर में ही रह रही थी ।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे तेलई मजरे अरखा का है । गांव के अजमेर अली का कहना है कि उनकी पहली बीबी शबनम से उनका तलाक हो चुका है । वह उनके ही पुराने घर में रहती थी । वह दूसरी बीबी के साथ अलग रहते हैं । दो दिन पूर्व अपनी तलाकशुदा पत्नी के घर गए तो वह घर में नहीं थी । आसपास के गांव वालों ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व वह बाइक सवार दो लोगों के साथ कहीं चली गई है । पीड़ित का कहना है कि मुझे आशंका है कि उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है । उसने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि लापता महिला का पता लगाया जा रहा है ।