रायबरेली-22 जनवरी को शोभा यात्रा में व्यवधान करने तथा फिर ग्रामीणों से मारपीट करने के आरोप में बेला खारा के तीन लोग गिरफ्तार

रायबरेली-22 जनवरी को शोभा यात्रा में व्यवधान  करने तथा फिर ग्रामीणों से मारपीट करने के आरोप में बेला खारा के तीन लोग गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव के ग्रामीणो की भारी भीड को देखते ही पुलिस के हाथ पांव फूलगए। एक विशेष वर्ग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न होने से नाराज ग्रामीण थाने के बाहर इकट्ठे हो गए l इसी बीच 2014 में भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़े वरिष्ठ भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल व क्षेत्रीय मंत्री श्री दिलीप यादव भदोखर थाने पर पहुंच गए l ग्रामीणो ने भाजपा नेता अजय अग्रवाल को बताया कि सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या मे भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे  उत्साह के साथ गांव के सभी लोगो ने भगवान श्रीरामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मंदिर व सभी गलियो से होकर गुजर रही थी। तभी दूसरे समुदाय के लोगो द्वारा शोभा यात्रा का विरोध किया । जिसमे दूसरे समुदाय की महिलाओ ने रास्ते मे बैठ कर शोभा यात्रा को रोकते हुए विरोध जताया, जिसके चलते दोनो पक्षो मे कहा सुनी होने लगी, जिसकी सूचना मिलने पर  थाना प्रभारी, भदोखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे तथा दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत करते हुए शांति पूर्वक ढंग से शोभा यात्रा समाप्त हो गई थी l   मामला शांत होने के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि  22 जनवरी के बाद दुसरे समुदाय के लोगो द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है तथा उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां दी जा रही है तथा भगवान राम के लिए भी अपशब्द कहे जा रहे थे । साथ ही साथ गाँव की अनाथ जवान लड़की के साथ कुछ अन्य के साथ मार पीट की गयी , तथा उनके कपडे फाड़ दिए गए,  जिस के चलते सभी ग्रामीण डरे सहमे हुए है। ग्रामीणो ने आगे भाजपा नेता अजय अग्रवाल को बताया कि किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से दूसरे समुदाय के लोगो के हौसले बुलंद है। दूसरे समुदाय के लोग कभी भी लडाई झगडा कर सकते हैं और स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है तथा उनको न्याय मिलना चाहिए और जिन लोगों ने इस प्रकार से मारपीट किया तथा उनकी शोभायात्रा में अड़चन डाली है उनको सजा दी जानी चाहिए। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने  थाना प्रभारी भदोखर शिवाकांत पांडे से भेंट की तथा उनको ग्रामीणों द्वारा लिखी गई तहरीर दी तथा तुरंत  मुकदमा दर्ज कर दोषियों  की गिरफ्तारी की मांग की l  उन्होने कहा की शोभा यात्रा का विरोध करना बहुत ही निंदनीय कार्य है। शोभा यात्रा का विरोध करने वाले व लोगो को धमकाने वाले लोगो की गिरफ्तारी कर उनको सजा दिलवाई जाए जिससे भविष्य मे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके। उन्होंने कहा भगवान राम न केवल हिंदू वरन सभी वर्गों के इष्ट है और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस देश में राम राज की स्थापना हो गई है और सभी वर्गों को इस देश में शांतिपूर्वक रहना चाहिए जिसमें इस प्रकार के सामाजिक तत्व व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं और उनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए l थाना प्रभारी ने तहरीर पढ़कर अपने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की तथा फिर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दो मोबाइल गाड़ियों को  दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दिया l भदोखर थाने में मुकदमा संख्या 11/2024 भारतीय दंड विधान  की दफा 341, 147, 148, 506 व 436 के तहत  ग्यारह व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत कर लिया गया है l खबर लिखे जाने तक दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम इमरान,  फुरकान एवं बिटाना है ।