रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में पराली में लगी आग, सैकड़ो बीघे जलकर खाक

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में पराली में लगी आग, सैकड़ो बीघे जलकर खाक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावा-रायबरेली-थानाक्षेत्र के अंतर्ग शेखपुर समोधा गांव में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप पहुंच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खाली खेतों की पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग से सैकड़ो बीघे पराली जलकर खाक हो गई। दोपहर में तेज हवा के साथ आग का तांडव बढ़ता गया। और थोड़ी ही देर में पराली के साथ-साथ गांव के किनारे स्थित बाँसकोठी एवं झाड़ियो को अपनी चपेट में ले लिया। गांव की तरफ बढ़ती हुई आग को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल सूचना 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मश्शकत के बाद आग को गांव के अंदर पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में सफल रहीं, नहीं तो आग का तांडव गांव में पहुंचते ही भारी मात्रा में नुकसान हो सकता था। ग्रामीण की मानी जाए तो उनका कहना है, कि पता नहीं किसने आग लगाई है, फिलहाल जिसने लगाई है, उसने पराली जलाने के लिए लगाई थी। परंतु आसपास के सभी खेत खाली थे और झाड़ियां में सू