Raibareli-नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने अधिशाषी अभियंता स्वर्ण सिंह पर लगाये गंभीर आरोप

Raibareli-नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने अधिशाषी अभियंता स्वर्ण सिंह पर लगाये गंभीर आरोप
Raibareli-नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने अधिशाषी अभियंता स्वर्ण सिंह पर लगाये गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-शहर के कई वार्डों में सफाई ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर बात ना मानने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात ही नहीं मान रहे तो आम जनता की कहां से सुनेंगे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह नगर पालिका परिषद रायबरेली में मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। पूरे शहर की सीवर और जल भराव की समस्या को लेकर वे गंभीर नहीं है। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं जिससे नगर पालिका के कर्मचारी काम न करने पर है मजबूर हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि संसाधन उपलब्ध होने पर भी काम नहीं कराया जा रहा है। सीवर की समस्याओं से शहर के कई वार्ड और मोहल्ले, देवानंदपुर, खासपरी,रतापुर, कल्लू का पुरवा, शक्ति नगर,खाली शाहट, नया का पुरवा, सत्य नगर, अंदरुनीकिला,भरवारीपुर,बालापुर में उत्पन्न हुई है। जिससे शहर के नागरिक को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।