रायबरेली-पिता की हत्या में पुत्र ने दी तहरीर , पुलिस ने कार्रवाई से किया इंकार

रायबरेली-पिता की हत्या में पुत्र ने दी तहरीर , पुलिस ने कार्रवाई से किया इंकार

-:विज्ञापन:-



       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -चार दिन क्षेत्र के एनटीपीसी मंडप रोड के किनारे सुनसान स्थान पर मिले अधेड़ के शव के मामले में मृतक के पुत्र ने गुरुवार को कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है ,किंतु पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार करते हुए कार्रवाई करने से भी मना कर दिया है ।
      ज्ञात हो कि बीते सोमवार को क्षेत्र के मंडप रोड पर गंदा नाला के पास सुनसान स्थान पर एक अधेड़ का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना के दूसरे दिन उसकी शिनाख्त हुई और बुधवार को पुलिस ने उसके कपड़े बरामद कर लिए थे। इस मामले में घटनास्थल के थोड़ी दूर पर निर्माणाधीन भवन से पुलिस ने हत्या के साक्ष्य भी बरामद किए थे। मामले में मृतक रमेश कुमार के बेटे सोनू गौड़ निवासी ज्वाला देवी मंदिर मार्ग कालोनी ऊंचाहार ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी ।उसका कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा उसके पिता की हत्या की गई है ।लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी  ने उसकी तहरीर लेने से इनकार करते हुए कहा कि हम इसमें कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, तुमको जहां जाना हो वहां जाकर शिकायत करो।