रायबरेली-एनटीपीसी में स्थानीय ठेकेदारों तथा मजदूरों को काम मिले : अजय अग्रवाल

रायबरेली-एनटीपीसी में स्थानीय ठेकेदारों तथा मजदूरों को काम मिले : अजय अग्रवाल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल आज एनटीपीसी ऊंचाहार के गोमती गेस्ट हाउस में पहुंचे तथा वहां के स्थानीय ठेकेदारों तथा मजदूर प्रतिनिधियों  के साथ एक बैठक की l बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता अजय अग्रवाल को बताया कि एनटीपीसी  पावर स्टेशन से भूप्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे ठेकेदार तथा मजदूर तथा सुपरवाइजरी स्टाफ जिनकी संख्या लगभग पांच हज़ार है,  को एनटीपीसी से काम नहीं दिया जा रहा है और पिछले 30 वर्षों से चली आ रही लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया को बंद कर अब एस्टीमेट के बराबर का टर्नओवर मांगा जा रहा है जो कि किसी भी प्रभावित क्षेत्र के ठेकेदार का नहीं है और यह उनको हटाने के मकसद से किया गया है, और बाहर की बड़ी कंपनियों को काम दिया जा रहा है जिससे कि स्थानीय मजदूर, तकनीकी स्टाफ,  सुपरवाइजरी स्टाफ तथा ठेकेदार भूखों मरने की कगार पर पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निदान तुरंत कराया जाएगा और वह इस सम्बंध में जल्द ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह से बात करेंगें। इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप यादव, हरिशंकर मौर्य, ठेकेदार तथा मजदूर नेताओं में नीरज मिश्रा, जयशंकर सिंह, बब्बन सिंह, बी.के. सिंह (मामा), हरिशरण सिंह (मन्नू सिंह), पी. सी. त्रिपाठी, पवन पाण्डेय,  शिव बहादुर व प्रदीप कुमार उपस्थित थे |