रायबरेली>पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज,,,

रायबरेली>पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-बच्चों द्वारा शरारत करने की शिकायत करने पर पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया, महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।
मामला जमुनियाहार मजरे ऊंचाहार देहात गाँव का है, गाँव निवासी महिला रेनू देवी का कहना है कि शुक्रवार को उसके पड़ोसी के बच्चे क्रिकेट खेलकर उसकी गेंहू की फसल नष्ट कर रहे थे, जब उसने इस बात की शिकायत उनके मां बाप से की तो आरोप है कि उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रेनू देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामभजन व गोदन्ती देवी के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।