रायबरेली-गलत सीमा लिखाकर करा लिया रजिस्टर्ड दानपत्र,,,

रायबरेली-गलत सीमा लिखाकर करा लिया रजिस्टर्ड दानपत्र,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार - रायबरेली-एक व्यक्ति ने एक भूखंड का दानपत्र रजिस्टर्ड कराया , जिसमें उसने भूखंड की सीमा गलत लिखा दी है । मौके पर जब सीमांकन करने टीम पहुंची तब मामले की जानकारी हुई है ।
        मामला क्षेत्र के जमुनियाहार मजरे ऊंचाहार देहात है । गांव के लीलाराम का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने एक भूखंड का दानपत्र रजिस्टर्ड करवाया है । जिसमें नियमों की अनदेखी की गई , दानपत्र में जो चौहद्दी लिखी गई , वह अन्य थी , किंतु मौके पर उसकी भूमि मकान से जुड़ा निर्माण किया जा रहा है । मामले की जानकारी उसे तब हुई जब सीमांकन करने टीम पहुंची थी । पीड़ित ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है ।