रायबरेली-निजी नर्सिंग होम में मासूम की मौत पर जारी हुई नोटिस

रायबरेली-निजी नर्सिंग होम में मासूम की मौत पर जारी हुई नोटिस

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -नर्सिंग होम में हुई बच्ची के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी की है और मामले में जांच टीम भी गठित की गई है।
ज्ञात हो कि जार्जीगढ़ मजरे खरौली निवासी दिनेश कुमार ने शुक्रवार को अपनी 9 माह की बेटी दिव्या को खांसी जुकाम की समस्या होने पर भर्ती कराया था।जहां आरोप है कि बच्ची को डॉक्टर ने ओवरडोज़ दवा दे दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा काटा था और मामले में नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की थी। ज्ञात हो कि इस नर्सिंग होम पर पूर्व में भी कई बार गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अब मासूम की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी करके कार्रवाई की शुरुआत की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को नोटिस दी गई है और जिला मुख्यालय स्तर से मामले की जांच हेतु टीम गठित की गई है।