रायबरेली-कागज पर गठित हुई टीम पर नहीं हुई भूमि की पैमाईश,,,

रायबरेली-कागज पर गठित हुई टीम पर नहीं हुई भूमि की पैमाईश,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - राजस्व कर्मचारी समस्या के निस्तारण के लिए कितने संजीदा है इसका ताजा उदाहरण क्षेत्र के गांव पूरे राम जियावन मजरे सांवापुर नेवादा में चकरोड के मामले में सामने आया है । जहां पर तहसीलदार द्वारा बाकायदा टीम गठित करने और पैमाईश की तिथि निर्धारित करने के बावजूद आज तक न चकरोड को सुरक्षित किया गया और न ही कोई कर्मचारी पैमाईश के लिए मौके पर पहुंचा है ।
    ज्ञात हो कि गांव के निवासी मनीष शुक्ल ने विभिन्न अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव की चकरोड पर लोगों ने कब्जा कर रखा है , जिसके कारण पूरे गांव का आवागमन बाधित है , गांव तक न तो एंबुलेंस पहुंच सकती है और न ही कोई अन्य वाहन जा  सकता है । जिसके कारण पूरा गांव परेशान है । इस मामले में तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने एक टीम का गठन किया। जिसमें  राजस्व निरीक्षक और तीन लेखपालों को शामिल करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि 17 जुलाई को टीम स्थल पर जाकर भूमि की पैमाईश करेगी और चकरोड को सुरक्षित करते हुए शिकायत कर्ता की समस्या का समाधान किया जाएगा । अब 12 दिन बीत जाने के बावजूद आजतक न तो मौके पर टीम पहुंची है और न ही भूमि की पैमाईश की गई है । जिसके कारण समस्या यथावत बनी हुई है । हालात यह है कि बरसात के मौसम पूरा गांव रास्ते के लिए परेशान है और जिम्मेदार केवल कागजी कार्रवाई कर रहे है ।